{"vars":{"id": "112558:4774"}}

Mahindra Thar e: अब थार का इलेक्ट्रिक अवतार मचाएगा ‘गदर’, जिम्नी फिर रह जाएगी पीछे

 

महिंद्रा ने अपने पॉपुलर ऑफरोड कार, थार को इलेक्ट्रिक वर्जन में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस इलेक्ट्रिक SUV के बारे में कुछ नई जानकारी हाल ही में सामने आई है, जिसमें इसकी डिटेल्स, एक्सटीरियर, इंटीरियर, डायमेंशन और पावरट्रेन के बारे में जानकारी दी गई है। हम इस नई इलेक्ट्रिक थार के बारे में आपको संक्षेप में बताएंगे।

Electric Mahindra Thar डिटेल्स

अब हम आपको महिंद्रा थार के इलेक्ट्रिक वेरिएंट के बारे मेंपूरी जानकारी देने वाले हैं।वैसे तो महिंद्रा कंपनी के द्वारा अभी तक इस कर को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है लेकिन जितनी भी जानकारी प्राप्त हुई है हम आपको इस बारे में बताने वाले हैं। तो पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक SUV की विशेषताएं

इस नई इलेक्ट्रिक थार को 'Thar.e' के नाम से जाना जाएगा।यह इलेक्ट्रिक SUV अगस्त 2023 को दक्षिण अफ्रीका में पेश किया गया था।इसकी डिज़ाइन पेटेंट अगस्त 2023 को दायर किया गया था।इस SUV का डिज़ाइन और टेक्निकल डिटेल्स अभी तक साझा नहीं किए गए हैं।

एक्सटीरियर

इस इलेक्ट्रिक थार का डिज़ाइन INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित है।फ्रंट में चौकोर एलईडी हेडलैंप्स और मजबूत फ्रंट बम्पर हैं।पिछले हिस्से में चौकोर एलईडी टेल लाइट्स, स्पेयर व्हील, और फ्लेयर्ड व्हील आर्च हैं।

इंटीरियर

इंटीरियर में सेंट्रल टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होंगे।स्टीयरिंग व्हील में हैप्टिक स्विच और 'Thare' लोगो होगा।वहीं यदि डाइमेंशन की बात की जाए तो इस इलेक्ट्रिक थार का ग्राउंड क्लियरेंस लगभग 250-300 मिमी होगा। सामने की ओवरहैंग करीब 640-680 मिमी होगा, और पिछले की ओवरहैंग 680-740 मिमी के आसपास होंगे। व्हीलबेस की उम्मीद 2,775 मिमी से 2,975 मिमी के चारों ओर है।और यदि पावर ट्रेन की बात की जाए तो इस इलेक्ट्रिक थार में 80kWh क्षमता वाला बैटरी पैक दिया जाएगा।इसकी WLTP साइकिल रेंज लगभग 435-450 किलोमीटर होगी।

Conclusion

महिंद्रा का थार इलेक्ट्रिक SUV एक शक्तिशाली और प्रदूषण मुक्त गाड़ी है। इसकी आकर्षक डिज़ाइन और उच्च प्रदर्शन क्षमता इसे एक महान विकल्प बना रही है। आने वाले समय में हम इस गाड़ी के अधिक तकनीकी और मूल्य संबंधित जानकारी की अपडेट देख सकते हैं।