
- Home
- देश
- मध्य प्रदेश-
- आगर मालवा
- अलीराजपुर
- अनूपपुर
- अशोकनगर
- बालाघाट
- बड़वानी
- बैतूल
- भिंड
- भोपाल
- बुरहानपुर
- चाचौड़ा
- छतरपुर
- छिंदवाड़ा
- दमोह
- दतिया
- देवास
- धार
- डिंडौरी
- गुना
- ग्वालियर
- हरदा
- इन्दौर
- जबलपुर
- झाबुआ
- कटनी
- खंडवा
- खरगोन
- मैहर
- मंडला
- मंदसौर
- मऊगंज
- मुरैना
- नागदा
- नर्मदापुरम
- नरसिंहपुर
- नीमच
- निवाड़ी
- पन्ना
- रायसेन
- राजगढ़
- रतलाम
- रीवा
- सागर
- सतना
- सीहोर
- सिवनी
- शहडोल
- शाजापुर
- श्योपुर
- शिवपुरी
- सीधी
- सिंगरौली
- टीकमगढ़
- उज्जैन
- उमरिया
- विदिशा
- खेल
- मनोरंजन
- टेक्नोलॉजी
- जॉब
- हेल्थ
- Home
- »
- मध्य प्रदेश »
- बैतूल »
- Video: तन्मय को बोरवेल...
Video: तन्मय को बोरवेल से बाहर निकालने 10 फीट लंबी सुरंग बनाने में जुटी टीम, 60 घंटे से चल रहा बचाव अभियान
बैतूल जिले के मांडवी गांव में बोरवेल में मंगलवार शाम को गिरे तन्मय को बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरआरएफ की टीम 10 फीट लंबी सुरंग बनाने में गुरुवार दोपहर बाद से शुक्रवार सुबह तक जुटी हुई हैं।
तन्मय को बोरवेल से बाहर निकालने के लिए रात 12 बजे तक करीब तीन फीट खोदाई की जा सकी थी और संभावना जताई गई थी कि चार से पांच घंटे काम पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन शुक्रवार सुबह 7 बजे तक भी सुरंग बनाने का काम में जारी है। पानी के रिसाव और चट्टानों के कारण खोदाई में बहुत समय लग रहा है। टीम के द्वारा बेहद सावधानी बरती जा रही है।
होमगार्ड कमांडेंट एसआर आजमी के मुताबिक तन्मय 39 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है। 45 फीट गहराई तक खोदाई करने के बाद 10 फीट लंबी सुरंग बनाना शुरू किया है। शुक्रवार सुबह तक सुरंग बनाने का काम किया जा रहा है। तन्मय तक पहुंचने के लिए अभी भी दो से तीन घंटे का समय लगने की संभावना जताई जा रही है।
सुरंग बनाने के दौरान पानी का तेजी से रिसाव हो रहा है। कुछ देर खोदाई करने के बाद मोटर पंप की मदद से पानी बाहर निकाला जा रहा है। शुरुआत में सुरंग की खोदाई करने के लिए गांव के युवाओं की भी मदद ली गई थी। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम सुरंग बना रही है। खोदाई करने के साथ लोहे की प्लेटों को नट–बोल्ट से कसकर बाक्स बनाते हुए टीम आगे बढ़ रही है।