Top 10 Actors : भारत के टॉप-10 एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं ये बड़े सेलेब्स, दुनिया भी है इनकी दीवानी

 
Top 10 Actors : भारत के टॉप-10 एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं ये बड़े सेलेब्स, दुनिया भी है इनकी दीवानी

ORMAX 2023 List: बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान ने चार साल बाद फिल्म 'पठान' से बड़े पर्दे पर वापसी की है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और फिल्म 'पठान' ने विदेशों में भी अच्छी कमाई की। लेकिन बावजूद इसके पॉपुलर एक्टर्स की रेस में शाहरुख को साउथ के एक एक्टर ने पछाड़ दिया है। ऑरमैक्स मीडिया ने भारत में लोकप्रिय अभिनेताओं की सूची जारी की जिसमें केवल तीन बॉलीवुड अभिनेता शामिल हैं।

ऑरमैक्स मीडिया द्वारा जारी एक सूची के अनुसार, बॉलीवुड के किंग खान भारत में सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं की सूची में दूसरे स्थान पर हैं, इसके बाद दक्षिण मेगास्टार थलपति विजय हैं। थलपति विजय और शाहरुख खान के सोशल मीडिया फॉलोअर्स में पिछले कुछ दिनों में भारी इजाफा देखा गया है।

थलपति विजय की फिल्म 'लियो' का फैंस पिछले कुछ दिनों से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही 'पठान' के बाद शाहरुख खान एटली की फिल्म 'जवान' में भी नजर आएंगे। इसमें शाहरुख के साथ नयनतारा मुख्य भूमिका में होंगी। ऑरमैक्स मीडिया ने 21 मई को अपने ट्विटर हैंडल पर लोकप्रिय अभिनेताओं की सूची जारी की। इस लिस्ट में थलपति विजय पहले, शाहरुख खान दूसरे और साउथ सुपरस्टार प्रभास तीसरे नंबर पर हैं। प्रभास इन दिनों फिल्म 'आदिपुरुष' की वजह से चर्चा में हैं।

अजित कुमार चौथे, राम चरण पांचवें, जूनियर एनटीआर छठे, अल्लू अर्जुन सातवें, सलमान खान आठवें, अक्षय कुमार नौवें और अभिनेता यश दसवें स्थान पर हैं।

Tags