Indore Weather: इंदौर में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, 7 जनवरी तक कड़ाके की ठंडी पड़ने के आसार, तापमान 6 डिग्री तक लुड़कने की संभावना

Indore Weather News: मध्य प्रदेश और पूरे देश समेत इंदौर में बर्फीली हवा सितम ढा रही है।

Indore Weather News: बर्फीली हवा सितम ढा रही है। गलन से ठिठुरन बढ़ गई है। मंगलवार को सर्दी के बीच इंदौर के तुकोगंज क्षेत्र में ठंड लगने से एक युवक की मौत हो गई। जब लोगों ने युवक को मृत हालत में देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतक इंदौर में 4 सालों से अकेला ही रह रहा था और पेंटर का कार्य करता था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वही इंदौर मेें ठंड का असर अब बढ़ने लगा है। मंगलवार की रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। पारा 7.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम थी।

दरअसल, तुकोगंज थाना क्षेत्र के दुबे के बगीचे में पिछले 4 वर्षों से रमाकांत नामक युवक अकेला ही रह रहा था और यहां पेंटर का कार्य करता था। इसी इलाके में वह लोगों के घरों के बाहर ही ओटले पर सोता था लेकिन उसने देर रात शराब का नशा किया था और फिर एक घर के बाहर चबूतरे पर सो गया लेकिन ठंड अधिक बढ़ने से उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि ठंड की वजह से युवक की मौत हुई है।

उत्तरी और उत्तर पूर्वी हवाओं ने बढ़ाई ठंड

मंगलवार की रात में उत्तर पूर्वी हवाएं 16 से 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चल रही थी। वहीं सुबह धुंध रहने से दृश्यता 2000 मीटर दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में शहर में उत्तर पूर्वी हवाएं अधिकतम 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिन कड़ाके की ठंडी रात रहने वाली है। रात का तापमान 6 डिग्री तक जाने की संभावना जताई गई है क्योंकि उत्तरी भारत में बर्फबारी जारी है यही कारण है कि ठंडी हवाओं का दौर शुरू हो गया है और सीजन में पहली बार कोल्ड डे के करीब तापमान जाने की संभावना है।

Show Full Article
Next Story
Share it