Khelo India Youth Games 2023: खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पांचवे संस्करण को तैयारी हो चुकी है पूरी, इस बार क्या है खास पढ़े पूरी खबर

Khelo India Youth Games 2023: भारत में खेलों को नए आयाम देने वाले खेल का महाकुंभ खेलों इंडिया युथ गेम्स एक बार फिर से खेलो का मौसम ला रहा है। आपको बता दे की खेलों इंडिया यूथ गेम्स के 5वें संस्करण की शुरुआत मध्यप्रदेश में 30 जनवरी से 8 शहरो में शुरू होना जा रहा है।

Khelo India Youth Games 2023: केंद्रीय खेल एंव युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर 7 जनवरी को भोपाल में होने जा रहे खेलों इंडिया यूथ गेम्स के 5वें संस्करण के मेस्कट, टॉर्च और एंथम का अनावरण करने वाले है। खेलों इंडिया जैसे मंचो के कारण भारतीय खिलाड़ी आज विश्व भर में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। खेलो इंडिया देश में खेल की संस्कृति को बेहतर बनाने में सहायक है। आईए जानते है खेलों इंडिया यूथ गेम्स के संबंध में।

6 हज़ार से ज्यादा खिलाड़ी ले रहे हैं भाग

आपको बता दे की खेलों इंडिया यूथ गेम्स का ये पांचवा संस्करण है, जिसकी शुरुआत 30 जनवरी से 11 फरवरी के बीच मध्यप्रदेश के 8 अलग अलग शहरों में होने जा रहा है। इन शहरों में भोपाल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, और खरगोन शामिल है। एक गेम राजधानी दिल्ली में होगा, पहली बार पानी वाले स्पोर्ट्स अर्थात कयाकिंग कनोइंग, केनो सलालम और तलवारबाजी भी खेलो इंडिया युथ गेम्स का हिस्सा रहेंगे। 13 दिनों तक 27 गेम 9 शहरों के खेल वेन्यू होंगे। जिसमे लगभग 6 हज़ार खिलाड़ी, 303 अंतराष्ट्रीय और 1 हजार से ज्यादा राष्ट्रीय अधिकारिक खिलाड़ी इन खेलों का हिस्सा होंगे। इस खेल के महाकुंभ में लगभग 2 हजार से ज्यादा वॉलंटियर वेन्यू में तैनात रहेंगे।

खेलो इंडिया की शुरुआत कब हुई

अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेलो में हिस्सेदारी लेने के लिए बच्चों को स्कूली स्तर पर ही खेल के लिए तैयार करना। 2018 में खेलो इंडिया स्कूल खेलो के नाम से नई दिल्ली में पहली बार इसकी शुरुआत की गई थी। इन खेलों में खिलाडियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। इसके बाद वर्ष 2019 में स्कूल गेम्स का नाम बदलकर खेलों इंडिया यूथ गेम्स रख दिया गया। खेलों इण्डिया गेम दो श्रेणियों में आयोजित किए जाते हैं, जिसमे अंडर 17 स्कूली छात्र और अंडर 21 कालेज के छात्रों के लिए जिसमे खिलाड़ी हिसा लेते है।

खेलों इण्डिया मुख्य रूप से भारतीयों खेलो के लिए एक बेहतर बदलाव की शुरुआत है। इस गेम फेस्ट में महिलाओं, बच्चों, और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के साथ राष्ट्रीय क्षेत्र के विकास में भी सहायक है। खेलों इण्डिया यूथ गेम्स के अंतर्गत खेलो के मैदान का विकास, सामुदायिक खेलों को बढ़ावा देना, सामुदायिक प्रशिक्षण का विकास और खिलाड़ियों के विकास करने से है।

सरकार अपने से प्रतिभावान खिलाड़ियों को तमाम तरह के अवसर और बेहतर बनाने का कार्य कर रही है। ये मंच खिलाड़ी को राष्ट्रिय स्तर से अंतराष्ट्रीय स्तर तक खेलने के लिए अवसर प्रदान करता है। खेलो इंडिया यूथ गेम खिलाड़ी को स्कूल से लेकर कॉलेज तक में होने वाली तमाम तरह के खेलो के लिए प्रशिक्षण के लिए तैयार करता है जिसकी सहयता से उच्च स्तर के प्रतिस्पर्धा में भाग लेना आसान हो जाता है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में सरकार आधुनिक खेलो के साथ साथ पारंपरिक खेलो को भी प्रोत्साहन दे रही है। बात करे इसके पारंपरिक खेलो को तो इसमें गतका ,कलारीपयट्टू, थांग ता, मल्लखंब, योगासन जैसे पारंपरिक खेलो को भी शामिल किया गया है। खेल मंत्रालय की पहल के कारण परमाप्रिक खेल एक बार पुनः देश की युवा से जुड़ पा रहे है।

खेलों इण्डिया यूथ गेम्स में चयन हुए ऐसे कई खिलाड़ी जिन्होंने भारत का नाम अंतराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है। तो कई खिलाड़ी ने ओलंपिक में भी भाग लेकर कई पदक जीते है। इनमे वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिननुंगा, निशानेबाज सौरभ चौधरी, मनु भाकर, तैराकी में श्री हरी नटराज, अभिनव शॉ, फिलिप महेश्वरन तबिताजेरेमी लालरिनुगा और स्वदेश मंडल जैसे खिलाड़ी ने भारत का नाम रोशन किया है।

Updated On: 6 Jan 2023 9:38 AM GMT
Show Full Article
Next Story
Share it