खेल...खेल में बच्चे को लग गई फांसी, जानिए कैसे धागा बन गया मौत का कारण
एमपी के विदिशा में गेम खेलते समय एक 12 साल के बच्चे को मच्छरदानी से फांसी लग गई। जिस वजह से उसकी मौत हो गई।
Tue, 9 Apr 2024
मध्यप्रदेश के गंज बासौदा से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जिसमें गेम खेलते हुए 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बच्चा कमरे में अकेले गेम खेल रहा था। उसी दौरान गले में पहना हुआ धागा पलंग के लगी मच्छरदानी से फंस गया। जब कुछ देर उसकी मां कमरे में लौटी तो उसे आनन-फानन में डॉक्टर के पास लेकर गई। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
