राजा पटेरिया को जेल में किया जा रहा परेशान, नेता प्रतिपक्ष ने लगाया आरोप
भाजपा के नेताओं द्वारा कांग्रेस विधायक के खिलाफ एफ आई आर के बाद कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज करते हुए विधायक को जेल भेज दिया है। इधर विधायक को जेल जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष ने डॉ गोविंद सिंह ने गंभीर आरोप भी लगाए।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी के नेताओं द्वारा यह सूचना मिली है कि राजा पटेरिया को जेल के अंदर काफी टॉर्चर किया जा रहा है, संगीन मामलों का आरोप लगाते हुए उन्हें जेल के अंदर रखा गया है, और अपराधियों ने उन्हें रात भर प्रताड़ित किया यहां तक कि सोने भी नहीं दिया। और सरकार पर भी आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें न तो साफ चद्दर तकिए कंबल दिए गए हैं जिसकी वजह से वह रात भर सो नहीं पाए यह सब केवल सरकार के इशारों पर हो रहा है।
भाजपा मंत्री ने कहा कि नेता को जेल के अंदर की जानकारी कैसे मिली
डॉक्टर गोविंद सिंह के आरोपों के बाद स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग ने पलटवार करते हुए पूछा कि जेल के अंदर से जानकारी कैसे मिल रही है कि उनके साथ क्या जुल्म हो रहा है उन्हें खाना नहीं दिया जा रहा है चंदा नहीं दिया जा रहा है तकिया नहीं दिया जा रहा है उन्हें इन सब बातों की कैसे जानकारी मिल रही है, अगर ऐसा कुछ है तो उनके सूत्र को जरूर पकड़ा जाए और उसे इस बारे में पूछताछ की जानी चाहिए, अगर यह ऐसा आरोप लगा रहे हैं तो इनका संबंध जरूर जेल के अपराधियों से होगा। एक बात कि जरूर पुष्टि होती है कि राजा पटेरिया द्वारा प्रधानमंत्री की हत्या के बयान कांग्रेश की सोची समझी साजिश थी।
राजा पटेरिया को कांग्रेस पार्टी से करेगी निष्कासित
पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को लेकर अब कांग्रेस में लगातार बढ़ता दिख रहा है, क्योंकि नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह विधायक राजा पटेरिया के साथ-साथ खड़े नजर आते हुए दिख रहे हैं। वहीं उन्होंने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए यह भी बताया कि राजा पटेरिया के बयान का आधा हिस्सा निकालकर लोग उन्हें झूठा साबित करने में जुटे हुए हैं। और बिना किसी जांच के उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पटेरिया अपने भाषण में इस बात का जिक्र जरूर किए थे कि उन्हें सत्ता से हटाने की लेकिन उसका गलत अर्थ निकालते हुए हत्या का रूप दे दिया जिसकी वजह से उनके कई नेताओं ने दिखावे के लिए उनके खिलाफ f.i.r. किए वहीं पुलिस बिना जांच-पड़ताल के उन्हें जेल भी ले गई है।
