जबलपुर लखनऊ चित्रकूट एक्सप्रेस ट्रेन 13 सितंबर तक रद्द

 
जबलपुर लखनऊ चित्रकूट एक्सप्रेस ट्रेन 13 सितंबर तक रद्द

Jabalpur Lucknow Chitrakoot Express Train: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि रेल प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु लखनऊ मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते पश्चिम मध्य रेल से प्रारंभ/टर्मिनेट होने वाली गाड़ी संख्या 15205/15206 लखनऊ-जबलपुर- लखनऊ चित्रकूट एक्सप्रेस (Jabalpur Lucknow Chitrakoot Express Train) अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 15206 जबलपुर से लखनऊ के मध्य प्रतिदिन चलने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस (Chitrakoot Express Train) दिनांक 09 सितम्बर 2023 से 13 सितम्बर 2023 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। तो वहीं तक गाड़ी संख्या 15205 लखनऊ से जबलपुर के मध्य प्रतिदिन चलने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस 8 से 12 सितम्बर 2023 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

Tags