MP Dhan Kharidi 2025: मध्‍य प्रदेश में धान का समर्थन मूल्य 2,369 रुपये, एक दिसंबर से होगा उपार्जन

उपार्जन नीति के अनुसार, नोडल एजेंसी नागरिक आपूर्ति निगम होगी। इस बार सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2,369 रुपये, ग्रेड-ए धान का 2,389, ज्वार मालदंडी का 3,749 हजार, ज्वार हाइब्रिड का 3,699 और बाजरा का 2,775 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
 
Dhan
प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन एक दिसंबर से 20 जनवरी 2026 तक होगा। जबकि ज्वार और बाजरा 24 नवंबर से 24 दिसंबर तक खरीदा जाएगा। खरीदी सोमवार से शुक्रवार होगी। शनिवार-रविवार को परिवहन-भंडारण पर जोर होगा।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इसमें कोई लापरवाही न हो। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

Tags