एमपी के रतलाम में शादी का झांसा देकर किया महिला के साथ बलात्कार, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

 
एमपी के रतलाम में शादी का झांसा देकर किया महिला के साथ बलात्कार, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

Rape Case : मध्यप्रदेश के रतलाम के जावरा से एक बेहद ही गंभीर मामला सामने आ रहा है जहां एक आरोपी ने 22 वर्षीय महिला के साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार किया बता दें कि महिला ने आरोपी के जरिए लोन लिया था। जिसके बाद उनके बीच जान पहचान हुई फिर दोस्ती हुई और फिर उसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा दिया और महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा।

आरोपी ने महिला के साथ रतलाम में ही नहीं बल्कि मुंबई, हैदराबाद मैं भी ले जाकर महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया इसके बाद जब महिला ने शादी के लिए युवक से कहा तो उसने शादी से इंकार कर दिया जिसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 वर्षीय युवती ने वसीम खान नामक युवक पर दुष्कर्म और एट्रोसिटी एक्ट का केस दर्ज करवाया है।

30 नवंबर को दोनों कहीं चले गए थे जिसके बाद परिजनों ने दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी पर कुछ समय बाद ही वह दोनों वापस आ गए आने के बाद जब युवती ने आरोपी से शादी के लिए कहा तो वह साफ मुकुरिया जिसके बाद में युवती ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया।

Tags