रीवा मेडिकल कॉलेज में मचा हड़कंप: दो महिला चिकित्सकों ने दी नौकरी से इस्तीफा, अंदरूनी कलह बनी बड़ी वजह

रीवा में गायनी विभाग से डॉ. सरिता सिंह और डॉ. पूजा गंगवार का अचानक इस्तीफा.
 
Sanjay gandhi hospital

रीवा के संजय गांधी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में संसाधनों की कोई कमी नहीं, और यहां के डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस में लाखों कमा रहे हैं, तो आखिर ऐसा क्या हो रहा है कि लगातार शिक्षक नौकरी छोड़ रहे हैं?

क्या यह सिर्फ वातावरण की खटास है या प्रशासनिक दबाव की वजह?
फिलहाल, यह सब सवाल अनुत्तरित हैं, पर इतना तय है कि लगातार इस्तीफों से कॉलेज की स्थिति चिंताजनक हो चली है और मौजूदा शिक्षकों पर काम का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।

रीवा मेडिकल कॉलेज में मचा हड़कंप दो महिला चिकित्सकों ने छोड़ी नौकरी, अंदरूनी कलह बनी वजह!

रीवा मेडिकल कॉलेज से एक बार फिर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। संस्थान के गायनी विभाग में पदस्थ दो महिला चिकित्सक डॉ. सरिता सिंह और डॉ. पूजा गंगवार ने अचानक अपना इस्तीफा डीन को सौंप दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, कॉलेज में शिक्षकों के बीच खींचतान और अंदरूनी कलह इस निर्णय की बड़ी वजह बताई जा रही है। हालांकि, कोई भी अधिकारी या शिक्षक इस मामले में खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं।

गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब मेडिकल कॉलेज से शिक्षक नौकरी छोड़ रहे हों। इससे पहले वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कल्पना यादव भी इस्तीफा दे चुकी हैं, जबकि डॉ. पद्मा शुक्ला लंबे समय से अवकाश पर हैं। करीब चार महीने पहले भी दो चिकित्सक संस्थान से त्यागपत्र दे चुके हैं.

Tags