सिंगरौली-यूपी बॉर्डर पर नारकोटिक्स के खिलाफ सख्ती, पुलिस अधिकारियों की अहम बैठक
सिंगरौली पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार और सीमावर्ती अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है।
Sun, 28 Jun 2026
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के अनपरा थाना परिसर में सिंगरौली-यूपी बॉर्डर से जुड़े पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नारकोटिक्स से जुड़े मामलों, सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी की रोकथाम तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने आपसी समन्वय को और मजबूत करते हुए संयुक्त अभियान चलाने तथा नशे के कारोबार और सीमावर्ती अपराधों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
