Ambikapur Sainik School Admission 2024 को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने
Ambikapur Sainik School Admission 2024 Online Application last Date / Ambikapur के Sainik School में अगले शिक्षा सत्र में छठवीं और नवमीं कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 दिसंबर की शाम पांच बजे तक जमा किए जा सकते हैं।
बता दें की इसके लिए सैनिक स्कूल (Ambikapur Sainik School) की वेबसाइट पर जाकर Application Process पूरी की जा सकती है। सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए All India level की परीक्षा आगामी इक्कीस जनवरी को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित की जाएगी।
सैनिक स्कूल में छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए विद्यार्थी की उम्र 31 मार्च 2024 को दस से बारह वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, नवमीं कक्षा में प्रवेश के लिए विद्यार्थी की उम्र तेरह से पंद्रह वर्ष होनी चाहिए।
सीट खाली रहने की स्थिति में छात्राओं के लिए छठवीं और नवमीं कक्षा में प्रवेश ओपन रखा गया है। छात्राओं के लिए भी उम्र की सीमा छात्रों के समान है।
