तीन राज्यों में भाजपा को प्रचंड बहुमत; कांग्रेस के 'पंजे' ने केसीआर से छीनी जीत

 
तीन राज्यों में भाजपा को प्रचंड बहुमत; कांग्रेस के 'पंजे' ने केसीआर से छीनी जीत

Vidhan Sabha Election Results 2023 Live, Assembly Results at Eci.gov.in: मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। अब तक के रुझानों में मध्य प्रदेश में भाजपा 160 पार पहुंच गई है और राजस्थान में भी बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। छत्तीसगढ़ में भी भाजपा जीतती दिख रही है। वहीं तेलंगाना में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ सत्ता में आती नजर आ रही है।

PM Narendra Modi Speech: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत के साथ जीत का परचम फहरा दिया है. जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली हेडक्वार्टर में कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए इसे 2024 की जीत की गारंटी का संकेत कहा है. साथ ही पीएम मोदी ने कहा, 'आपके सपने मेरे देशवासियों आपके सपने मेरा संकल्प है.आपके सपनों को पूरा करने के लिए मेरा संकल्प है, मेरी साधना भी है.' जानिए पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण की बड़ी बातें.

PM Narendra Modi Speech after Election victory: 'दूर-दूर तक जाएगी इन परिणामों की गूंज, कुछ लोग दे रहे हैं 2024 की हैट्रिक की गारंटी

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा,'इन परिणामों की गूंज दूर तक जाएगी. पूरी दुनिया में इन चुनावों की गूंज सुनाई देगी.कुछ लोग तो कह रहे हैं आज की इस हैट्रिक ने 2024 की हैट्रिक की गारंटी दे दी है.' कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'जिस कांग्रेस ने आदिवासी समाज को कभी पूछा तक नहीं उस आदिवासी समाज ने कांग्रेस का सफाया कर दिया. यही भावना आज हमने एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में देखी है. इन राज्यों की आदिवासी सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है. आदिवासी समाज आज विकास के लिए आकांक्षी है और उन्हें भरोसा है कि इस आकांक्षों को सिर्फ भाजपा पूरा कर सकती है. मैं हमारे कार्यकर्ताओं की भी सराहना करूंगा, भाजपा और कमल के प्रति आपकी निष्ठा, आपका समर्पण अतुल्यनीय है.'

बकौल पीएम नरेंद्र मोदी, 'आज के नतीजों का सबक यह है कि सिर्फ कुछ परिवारवादियों के मंच पर एक साथ आ जाने से फोटो कितनी ही अच्छी निकल जाए, देश का भरोसा नहीं जीता जाता, देश की जनता का दिल जीतने के लिए राष्ट्र सेवा का जज्बा होना चाहिए और घमंडिया गठबंधन में रत्तीभर भी वह नजर नहीं आता है. आज के नतीजे उन ताकतों को भी चेतावनी है जो प्रगति और जन कल्याण की राजनीति के खिलाफ खड़े रहते हैं, जब भी विकास होता है कांग्रेस और उसके साथी विरोध करते हैं.ऐसी सभी पार्टियों को आज गरीबों ने चेतावनी दी है कि सुधर जाईए वर्ना जनता आपको चुन चुनकर साफ कर देगी.'

Tags