राजस्थान में गरजे सीएम शिवराज, कहा- आज से देव उठेंगे और कांग्रेस सो जाएगी

 
राजस्थान में गरजे सीएम शिवराज, कहा- आज से देव उठेंगे और कांग्रेस सो जाएगी

CM Shivraj in Rajasthan: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजस्थान में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार आज 23 नवंबर शाम 5 बजे खत्म हो गया. इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा में आयोजित विजय संकल्प सभा को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

'आज भगवान जागे, कांग्रेस सोई'

राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान सीएम शिवराज ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार करते हुए बीजेपी प्रत्याशी को जिताने की अपील की। मंच से सीएम शिवराज ने कहा कि आज देव उठनी ग्यारस है, आज से देव जागेंगे, कांग्रेस सोयेगी और 3 दिसंबर को कांग्रेस राजस्थान से अलविदा कह देगी. सीएम शिवराज ने राहुल गांधी को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी अब कांग्रेस के लिए समस्या ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय समस्या बन गए हैं. वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की हार पर पूरे देश की आंखों में आंसू थे लेकिन राहुल-प्रियंका ने भारत की हार पर खुशी जाहिर की।

राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान:

आपको बता दें कि राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा. दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेता एक के बाद एक चुनावी रैलियां कर रहे हैं क्योंकि राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही अपनी ताकत झोंक रही हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. राजस्थान में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 101 सीटों की जरूरत है।

Tags