Diwali 2023: दिवाली पर भगवान विष्णु को मां लक्ष्मी के साथ क्यों नहीं पूजा जाता?

 
Diwali 2023: दिवाली पर भगवान विष्णु को मां लक्ष्मी के साथ क्यों नहीं पूजा जाता?

Diwali 2023 Pooja Vidhi In Hindi: दीपावली के दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन सभी लोग मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करके अपनी मनोकामना पूरी करते हैं। एक बात है जो हमें सोचने पर मजबूर करती है कि दीपावली पर भगवान गणेश को मां लक्ष्मी के साथ पूजा जाता है, लेकिन विष्णु की अर्धांगिनी होने के बाद भी इस दिन भगवान विष्णु को मां लक्ष्मी के साथ क्यों नहीं पूजा जाता? जबकि हर जगह भगवान विष्णु को मां लक्ष्मी के साथ पूजा जाता है। आइये जानते हैं इसके मूल कारण।

दिवाली पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की एक साथ पूजा न करने का क्या कारण है?

पौराणिक मत है कि भगवान विष्णु आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर शयन करते हैं और कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर अपनी योगनिद्रा से जागते हैं, जिसे देवउठनी एकादशी कहा जाता है। यह दीपावली वाले दिन मां लक्ष्मी की पूजा भगवान विष्णु के साथ नहीं होती क्योंकि वह योनिद्रा में है। अब भगवान विष्णु 23 नवंबर 2023 को कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन अपनी योगनिद्रा से उठेंगे।

गणेश जी की पूजा मां लक्ष्मी के दत्तक पुत्र के रूप में की जाती है:

पौराणिक कहानी कहती है कि भगवान गणेश को मां लक्ष्मी ने पार्वती से दत्तक दिया था। गणेश को पार्वती से गोद लेने के बाद माता लक्ष्मी ने खुशी व्यक्त की और कहा कि जहां मेरी पूजा होगी, वहीं तुम्हारी भी पूजा होगी। इसलिए दीपावली के दिन गणेशजी के साथ मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। दीपावली पर मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन मिलता है। वहीं गणेशजी की पूजा करने से बुद्धि और ज्ञान मिलता है।

Tags