Gold Price Today, 04 February 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में आज मंगलवार को सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। वैश्विक बाजारों में आए उछाल और घरेलू मांग में बढ़ोत्तरी के कारण सोने और चांदी, दोनों के भाव चढ़ गए हैं। अगर आप आज शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदने या निवेश के उद्देश्य से सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है।
क्यों बढ़ रही हैं सोने की कीमतें?
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव और भू-राजनीतिक अस्थिरता के कारण निवेशक एक बार फिर 'सेफ हेवन' यानी सोने की ओर रुख कर रहे हैं। इसके अलावा, भारत में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है, जिससे ज्वेलर्स की ओर से मांग बढ़ गई है।
प्रमुख 10 शहरों में आज का गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम)
शहर भाव
22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड
18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड
दिल्ली
₹1,54,090
₹1,41,260
₹1,15,610
मुंबई
₹1,53,940
₹1,41,110
₹1,15,460
कोलकाता
₹1,53,940
₹1,41,110
₹1,15,460
चेन्नई
₹1,55,680
1,42,710
*1,22,110
बेंगलुरु
₹1,53,940
₹1,41,110
₹1,15,460
हैदराबाद
₹1,53,940
1,41,110
*1,15,460
लखनऊ
₹1,54,090
₹1,41,260
₹1,15,610
पटना
*1,53,990
₹1,41,160
*1,15,510
जयपुर
₹1,54,090
₹1,41,260
₹1,15,610
अहमदाबाद
1,53,990
₹1,41,160
₹1,15,510
चांदी की बात करें तो आज दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 कम हुए हैं। दिल्ली में फिसलकर यह प्रति किग्री ₹2,79,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है लेकिन चेन्नई में इसका भाव प्रति किग्रा ₹2,99,900 है यानी कि चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही बिक रही है।