Gold Price Today: आसमान छू रहे हैं सोने के दाम, चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड; जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स
Gold Price Today, 30 January 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में आज जबरदस्त हलचल देखी जा रही है। वैश्विक अनिश्चितता और घरेलू मांग में आए उछाल के कारण सोने की कीमतों में एक बार फिर बड़ी तेजी दर्ज की गई है। वहीं, चांदी ने तो आज इतिहास ही रच दिया है। चांदी की कीमतें अब ₹4.10 लाख प्रति किलोग्राम के पार निकल गई हैं, जिसने निवेशकों और आम खरीदारों को हैरान कर दिया.
आज की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़कर 179010 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में कीमत 164110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5595.02 डॉलर प्रति औंस है आर्थिक अनिश्चितता और भूराजनीतिक तनावों के बीच सेफ एसेट के तौर। मांग ने कीमतों को बढ़ावा दिया।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को साफ तौर पर आने वाले वक्त में एक औ सकने का संकेत दिया। इसे ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव से जो है। ट्रंप ने कहा कि हमने 8 युद्ध सुलझा लिए हैं, और हमें लगता है कि जल्द और होने वाला है। लेकिन उम्मीद है कि हम मसले को जल्द ही सुलझा लेंगे
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
मुंबई, चेन्नई और कोलकाताः वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 163960 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 178860 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमतः इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 178860 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 163960 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
शहर
(₹)
22 कैरेट सोने का आज का भाव
24 कैरेट सोने का आज का
दिल्ली
164110
भाव (₹)
179010
मुंबई
163960
178860
अहमदाबाद
164010
178910
चेन्नई
163960
178860
कोलकाता
163960
178860
178860
हैदराबाद
163960
179010
जयपुर
164110
164010
178910
भोपाल
164110
179010
चंडीगढ़
लखनऊ
164110
179010
एनालिस्ट्स को सोने में और तेजी आने की गुंजाइश दिख रही है। सोसाइटे जेनरल का अनुमान है कि साल के आखिर तक सोना 6000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएगा। इस बीच, मॉर्गन स्टेनली ने कहा है कि रैली जारी रह सकती है और बुल केस में सोना 5700 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है।
चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल
चांदी ने आज निवेश के सारे माध्यमों को पीछे छोड़ दिया है। औद्योगिक मांग और ग्लोबल सप्लाई चैन में बाधाओं के चलते चांदी ₹4,10,000 प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गई है। जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में यह और भी ऊपर जा सकती है।