Gold Price Today: सोने का भाव लुढ़का, चांदी की चमक बरकरार; अब इतना है रेट

Gold Price Today: वर्तमान में मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 116440 रुपये प्रति 10 ग्राम है। ANZ का मानना है कि अगले साल के मध्य तक सोना 4,600 डॉलर प्रति औंस पर होगा। गोल्डमैन सैक्स ने दिसंबर 2026 तक गोल्ड के 4,900 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच जाने का अनुमान जताया है
 
Gold
Gold Rate Today: सोने की कीमत में 15 नवंबर की सुबह गिरावट है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव कम होकर 127180 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। दिल्ली के अलावा अन्य शहरों में भी सोना लुढ़का है। दूसरी ओर चांदी के भाव में तेजी बरकरार है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों में लेटेस्ट रेट क्या है...
दिल्ली में सोने की कीमत
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 127180 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 116590 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता
वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 116440 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 127030 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत
इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 127030 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 116440 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 116590 127180
मुंबई 116440 127030
अहमदाबाद 116490 127080
चेन्नई 116440 127030
कोलकाता 116440 127030
हैदराबाद 116440 127030
जयपुर 116590 127180
भोपाल 116490 127080
लखनऊ 116590 127180
चंडीगढ़ 116590 127180
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेपी मॉर्गन प्राइवेट बैंक का कहना है कि गोल्ड साल 2026 में 5000 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच सकता है। बैंक के ग्लोबल हेड ऑफ मैक्रो एंड फिक्स्ड इनकम स्ट्रेटजी एलेक्स वुल्फ के मुताबिक, 2026 के अंत तक गोल्ड की कीमतें $5,200 से $5,300 प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं। गोल्डमैन सैक्स ने दिसंबर 2026 तक गोल्ड के 4,900 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच जाने का अनुमान जताया है। ANZ का मानना है कि अगले साल के मध्य तक सोना 4,600 डॉलर प्रति औंस पर होगा।
चांदी की कीमत
चांदी में तेजी का रुख बरकरार है। 15 नवंबर को यह 173200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव गिरकर 52.03 डॉलर प्रति औंस हो गया है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी असर होता है।

Tags