लाखो रेल यात्रियों के लिए GOOD NEWS! मध्य रेल 60 स्पेशल ट्रेनों की अवधि में करेगा विस्तार
देश के लाखो रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें मध्य रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए निम्नलिखित स्पेशल ट्रेनों की अवधि का विस्तार करेगी:
दिनांक 20.11.2023 तक अधिसूचित ट्रेन नंबर 02139 सीएसएमटी- नागपुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल को जिसे अब दिनांक 28.12.2023 (11 सेवाएं) तक चलाने हेतु विस्तार दिया गया है। दिनांक 21.11.2023 तक अधिसूचित ट्रेन संख्या 02140 नागपुर-सीएसएमटी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल को अब दिनांक 30.12.2023 (11 सेवाएं) तक चलाने हेतु विस्तार दिया गया है।
अतिरिक्त हाल्ट: चालीसगांव और जलगांव
दिनांक 16.11.2023 तक अधिसूचित ट्रेन संख्या 02144 नागपुर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल को अब दिनांक 28.12.2023 (6 सेवाएं ) तक चलाने हेतु विस्तार दिया गया है।
दिनांक 17.11.2023 तक अधिसूचित ट्रेन संख्या 02143 पुणे-नागपुर साप्ताहिक स्पेशल को अब दिनांक 29.12.2023 (6 सेवाएं) तक चलाने हेतु विस्तार दिया गया है।
दिनांक 28.11.2023 तक अधिसूचित ट्रेन नंबर 01127 एलटीटी-बल्हारशाह साप्ताहिक स्पेशल को अब दिनांक 26.12.2023 (4 सेवाएं) तक चलाने हेतु विस्तार दिया गया है।
दिनांक 29.11.2023 तक अधिसूचित ट्रेन संख्या 01128 बल्लारशाह-एलटीटी साप्ताहिक स्पेशल को अब दिनांक 27.12.2023 (4 सेवाएं) तक चलाने हेतु विस्तार दिया गया है।
दिनांक 01.12.2023 तक अधिसूचित ट्रेन संख्या 01439 पुणे-अमरावती द्वि-साप्ताहिक विशेष को अब दिनांक 31.12.2023 (9 सेवाएं) तक चलाने हेतु विस्तार दिया गया है।
दिनांक 02.12.2023 तक अधिसूचित ट्रेन नंबर 01440 अमरावती-पुणे द्वि-साप्ताहिक स्पेशल , जिसे अब दिनांक 01.01.2024 (9 सेवाएं) तक चलाने हेतु विस्तार दिया गया है।
उपरोक्त ट्रेनों के समय, संरचना और हाल्ट में कोई बदलाव नहीं है
आरक्षण: स्पेशल ट्रेन संख्या 02139/02140 की सभी विस्तारित सेवाओं के लिए बुकिंग विशेष शुल्क पर तुरंत खुलेगी और विशेष ट्रेन संख्या 02144/02143, 01127/01128 और 01439/01440 की बुकिंग विशेष शुल्क पर दिनांक 23.11.2023 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र और वेबसाइट www.irctc.co.in पर खुलेगी।
