Har Ghar Har Grahani Portal Yojana के बारे में जानें सब कुछ
Har Ghar Har Grahani Portal Yojana, Haryana Government epds.haryanafood.gov.in | आज इस आर्टिकल में हम Har Ghar Har Grahani Portal से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Naib Singh Saini) ने जानकारी देते हुए कहा कि हरियाली तीज के पर्व पर जींद की पावन धरा पर हुए सम्मेलन में उन्होंने घोषणा की थी कि प्रदेश के लगभग 50 लाख अंत्योदय परिवारों को 500 रुपये में घरेलू गैस का सिलेंडर मिलेगा।
Har Ghar Har Grahani Portal Haryana Government
उन्होंने कहा की इस घोषणा के तहत हर घर-हर गृहिणी योजना (Har Ghar Har Grahani Yojana) के नाम से आनलाइन पोर्टल लांच करके मूर्त रूप दिया गया है। इस योजना से प्रदेश की बहनों को 1500 करोड़ रुपये सालाना का लाभ मिलेगा।
मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Haryana Nayab Singh Saini) ने चंडीगढ़ में हर घर-हर गृहिणी योजना के नाम से आनलाइन पोर्टल लांच किया। ऑनलाइन पोर्टल लॉन्चिंग के दौरान उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार का उदेश्य है कि गरीब और अंतोदय के जीवन को सुगम बनाना है।
Har Ghar Har Grahani Yojana: जानिए योजना से जुड़े लाभ
आपको बता दें की Har Ghar Har Grahani Portal के तहत लगभग 50 लाख बीपीएल परिवारों को 500 रुपये में गैस का सिलेंडर दिया जाएगा। सिलेंडर पर 500 रुपये अधिक खर्च होने वाली राशि हरियाणा सरकार वहन करेगी।
Har Ghar Har Grahani Portal के द्वारा उपभोक्ता के खाते में सब्सिडी का पैसा वापस डाल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उपभोक्ता घर बैठे ही एक बार ही https.//epds.haryanafood.gov.in लिंक पर पंजीकरण करवाकर योजना का लाभ ले सकते हैं। उपभोक्ता वर्ष में 12 सिलेंडर भरवा सकते हैं।
इसी तरह गैस सिलेंडर भरवाने पर शेष राशि (500 रुपये से अधिक) प्रत्येक मास उनके खाते में वापस डाली दी जाएगी और इसकी सूचना उपभोक्ता के मोबाइल फोन पर एसएमएस के जरिये दी जाएगी।
