PM Kisan 15th Installment: किसानों के लिए जरूरी खबर, नहीं मिले 15वीं किस्त के 2000 रुपये, जानिए अब क्या है विकल्प? राशि रुकने के ये 3 कारण हो सकते हैं

 
PM Kisan 15th Installment: किसानों के लिए जरूरी खबर, नहीं मिले 15वीं किस्त के 2000 रुपये, जानिए अब क्या है विकल्प? राशि रुकने के ये 3 कारण हो सकते हैं

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15 Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना दुनिया की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजनाओं में से एक है। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) मोड के माध्यम से देश भर के किसान परिवारों के बैंक खातों में हर चार महीने में तीन समान किस्तों में 6,000/- रुपये प्रति वर्ष का वित्तीय लाभ दिया जाता है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना 15वीं किस्त: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 8 करोड़ लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15वीं किस्त के लिए 18,000 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसके तहत किसानों को 2000-2000 रुपये मिलेंगे। अगर किसी भी लाभार्थी किसान के खाते में अब तक 15वीं किस्त के 2000-2000 रुपये नहीं आए हैं तो चिंता करने की जरूरत नहीं है, इसके कई कारण हो सकते हैं और अब 15वीं किस्त की रकम कैसे मिलेगी? किस्तें, पैसा अटकने का क्या कारण हो सकता है? साथ ही आगे क्या विकल्प हैं, इन सभी सवालों के जवाब आपको नीचे मिलेंगे।

इन कारणों से पैसा फंस सकता है:

  • सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर अपना अकाउंट चेक करें कि आपके अकाउंट में पैसे आए हैं या नहीं. यदि नाम नहीं है तो जांच लें कि आवेदन में बैंक खाता, आधार नंबर की जानकारी सही है या नहीं।
  • इसके अलावा यह भी जांच लें कि बैंक खाता विवरण, ईकेवाईसी, भूमि सत्यापन आदि में कोई गलती तो नहीं है।
  • अगर आपने अभी तक पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, लैंड सीडिंग नहीं कराई है तो आपकी रकम फंसी रहेगी।
  • जिन किसानों का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होगा, आधार लिंक्ड खाते में डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर का विकल्प सक्रिय होगा, ई-केवाईसी पूरी होगी, उन्हें 15वीं किस्त का भुगतान मिलेगा।
  • पंजीकरण करते समय गलत पता लिखे जाने, गलत बैंक खाता संख्या, एनपीसीआई में आधार सीडिंग नहीं होने या पीएम किसान खाते का ईकेवाईसी अभी तक पूरा नहीं होने के कारण खाते में पैसा नहीं जायेगा।

हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग करें:

केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के लिए ईकेवाईसी, भूमि सत्यापन और आधार लिंकिंग अनिवार्य कर दिया है। जो लोग ये तीन काम नहीं करते, उनकी किस्तें अटकना तय है। अगर आपने ये तीनों काम कर लिए हैं और फिर भी आपके खाते में पैसे नहीं आए हैं तो आप टोल फ्री नंबर 18001155266 या हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा पीएम किसान लैंडलाइन नंबर 011-23381092 या 011-23382401 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Tags