Iran-Israel War Update: होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से क्यों कांप रही है दुनिया की अर्थव्यवस्था?

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने और जहाजों पर हमले की चेतावनी दी है। भारत का 50% तेल इसी रास्ते आता है। जानिए कैसे यह वैश्विक तेल संकट भारत की जेब पर भारी पड़ेगा।
 
​Iran Strait of Hormuz closure news

Iran Strait of Hormuz closure news: पश्चिम एशिया में चल रहा संघर्ष अब वैश्विक ऊर्जा संकट में बदल गया है। ईरान की रिवोल्यूfशनरी गार्ड्स (IRGC) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को बंद कर दिया है। ईरान ने चेतावनी दी है कि इस रास्ते से गुजरने वाले किसी भी जहाज को निशाना बनाया जाएगा।

​भारत पर क्या होगा असर?

​भारत अपनी कच्चा तेल की जरूरतों का लगभग 85-90% आयात करता है। इसमें से करीब 50% हिस्सा इसी होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते भारत पहुँचता है। इराक, सऊदी अरब, कुवैत और यूएई जैसे देशों से आने वाले टैंकर इसी संकरे रास्ते का उपयोग करते हैं।

​पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) की कीमतें $80 के पार जा चुकी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह तनाव जारी रहा, तो तेल $100 से $120 प्रति बैरल तक पहुँच सकता है।

​महंगाई की मार: तेल महंगा होने से ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ेगी, जिसका सीधा असर फल, सब्जी और अन्य जरूरी सामानों की कीमतों पर पड़ेगा।

​शेयर बाजार में गिरावट: वैश्विक अनिश्चितता के कारण भारतीय शेयर बाजार (Sensex/Nifty) में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

​क्यों खास है होर्मुज स्ट्रेट?

​यह ओमान और ईरान के बीच स्थित एक संकरा समुद्री रास्ता है जो फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ता है। दुनिया का 20% तेल और गैस यहीं से गुजरता है। इसकी चौड़ाई सबसे कम जगह पर मात्र 33 किलोमीटर है, जिससे इसे ब्लॉक करना आसान हो जाता है।

Tags