Delhi Dhara 144: किसान आंदोलन फिर तेज, इन पर 1 महीने का लगा प्रतिबंध

Farmers Protest, Kisan Andolan Delhi Dhara 144, School College Closed, Internet Ban News In Hindi: राजधानी दिल्ली में किसान संगठनों के प्रस्तावित आंदोलन (Kisan Andolan) के मद्देनजर Delhi Police ने जनसभाओं और शहर में प्रवेश करने वाले ट्रैक्टरों और ट्रॉलियों पर 1 महीने का प्रतिबंध लगा दिया है।
 
delhi dhara 144

Delhi Police के जारी आदेश में पुलिस आयुक्त Sanjay Arora ने कहा कि यह निर्णय इस आशंका के आधार पर लिया गया है कि मार्च में भाग लेने वाले लोग अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने के लिए शहर में प्रवेश करने की कोशिश कर सकते हैं।

Delhi Dhara 144 Rules In Hindi

Delhi Police Commissioner Sanjay Arora के द्वारा जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि दिल्ली के समूचे अधिकार क्षेत्र में सड़कों, मार्गों को अवरुद्ध करना, रैलियां, जनसभाएं और पांच या अधिक व्यक्तियों के इकट्ठे होने पर प्रतिबंध रहेगा। शहर में विस्फोटक पदार्थ ले जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

बता दें कि Delhi Police ने कहा है कि पड़ोसी राज्य Haryana-Uttar Pradesh से प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की सख्त और गहन जांच की जाएगी। हालाँकि, यह आदेश सरकार और ड्यूटी पर तैनात किसी भी लोक सेवक पर लागू नहीं होगा। लोगों को विवाह, अंत्येष्टि या अन्य धार्मिक समारोहों में शामिल होने के लिए संबंधित प्राधिकारी से उचित अनुमति लेनी होगी।

दिल्ली पुलिस ने सभी निवासियों, समुदायों के नेताओं और हितधारकों से शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों का सहयोग करने का आग्रह किया है।

Tags