Mumbai Heavy Rainfall Alert: मुंबई में भारी बारिश के चलते तबाही! स्कूल-कॉलेज में लगे ताले..

Maharashtra Mumbai Heavy Rainfall Alert, Tomorrow School Holiday 9 July 2024 News In Hindi: देश के कई राज्यों में भारी बारिश के चलते हाहाकार मचा हुआ है। बता दें की देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में भारी बारिश के चलते जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। 
 
 
Maharashtra Mumbai Heavy Rainfall Alert, Tomorrow School Holiday 9 July 2024 News In Hindi

Maharashtra Mumbai Heavy Rainfall Alert, Tomorrow School Holiday 9 July 2024 News In Hindi: देश के कई राज्यों में भारी बारिश के चलते हाहाकार मचा हुआ है। बता दें की देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में भारी बारिश के चलते जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। 
 
बता दें की पिछले 24 घंटों में मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश हुई है, जिससे बड़े पैमाने पर जलभराव हो गया है और उपनगरीय ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। शहर के कुछ इलाकों में सोमवार रात 1 बजे से सुबह 7 बजे तक छह घंटे के भीतर 300 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है। 

इसी के साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे, पालघर और कोंकण बेल्ट के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विक्रोली के वीर सावरकर मार्ग म्युनिसिपल स्कूल और एमसीएमसीआर पवई में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश हुई और 315 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई भर में सभी सरकारी, निजी और नगरपालिका स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने कहा है कि अगर बारिश दो घंटे से अधिक रुक जाए तो जलभराव कम हो जाएगा लेकिन मौसम कार्यालय ने पूरे दिन भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज मुंबई में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

Mumbai Tomorrow School Holiday 9 July 2024 Update

अगर मौसम की स्थिति ऐसी ही रही तो मुंबई में कल भी स्कूलों को अवकाश दिया जा सकता हैं। ऐसे में अभिभावकों से यह अपील है की ऑफिसियल अन्नोउंसमेंट्स का इंतजार करें।