मानसून फिर पकड़ेगा रफ्तार: 8, 9, 10, 11, 12, 13 और 14 अगस्त को होगी भारी बारिश, इन राज्यों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
इन राज्यों में अगले 7 दिन होगी कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश
मौसम विभाग ने अगले 8-14 अगस्त के लिए कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 7 दिन जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर भारी, तो कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का अलर्ट है। महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, कोंकण और सौराष्ट्र के कई हिस्सों में 8-14 अगस्त को कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश का अनुमान है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की भी संभावना है। अगले 7 दिन केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और लक्षद्वीप में कई जगह जमकर बादल बरसेंगे। 8, 9, 10, 11, 12, 13 और 14 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार और विदर्भ में कुछ इलाकों में रुक-रूककर भारी बारिश होगी, तो कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश होगी। अगले 7 दिन असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, और त्रिपुरा में भी रुक-रूककर कुछ स्थानों पर मूसलाधार तो कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश का अलर्ट है।
तेज़ हवाएं, आंधी और बिजली का भी अलर्ट
मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार अगले 7 दिन जिस राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है, वहाँ तेज़ हवाएं, आंधी और बिजली की भी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान गरज के साथ बारिश होगी।
