PM मोदी ने AI शिक्षा पर दिया जोर, Deepfake वीडियो पर जताई चिंता, बोले- एक वीडियो में गरबा गीत गा रहा था

 
PM मोदी ने AI शिक्षा पर दिया जोर, Deepfake वीडियो पर जताई चिंता, बोले- एक वीडियो में गरबा गीत गा रहा था

PM Modi On DeepFake Videos: AI की सहयता से डीप फेक विडियोज अब मुसीबत बनती जा रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी इससे परेशान है। हाल ही मैं पीएम ने बताया की उनका एक गरबा खेलते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, जबकि मैने कभी गरबा खेला ही नहीं। पीएम मोदी के इस बयान के बाद डीप फेक अब नेशनल मुद्दा बन चुका है।

बहुत जल्द मीडिया कंपनी के साथ सरकार बैठक कर सकती है। इस बात की जानकारी खुद इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दी है। आईटी मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया सरकार बहुत जल्द डीप फेक मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया कंपनी के साथ बैठक कर सकते है। मुद्दे में डीप फेक को सोशल मीडिया से हटाने का फैसला लिया जा सकता है।ऐसे में अगर सोशल मीडिया कंपनी अगर पर्याप्त कदम नहीं उठाती है तो सेफ हार्बर इम्यूनिटी क्लोज को लागू नहीं किया जायेगा।

वैष्णव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सरकार ने कुछ दिन पहले ही डीप फेक मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया कंपनी को नोटिस जारी किया है। सरकार ने कहा है की कंपनियों को किसी भी ऐसी सामग्री पर कार्यवाही करने में और अधिक सक्षम बनना है।

वैष्णव ने कहा की इस बैठक में मेटा और गूगल जैसी मल्टीनेशनल कंपनी को बुलाया गया है। वैष्णव ने कहा की आईटी अधिनियम के अंतर्गत सोशल मीडिया प्लेटफार्म को जो सेफ हार्बर इम्यूनिटी क्लोज मिला है, ये तब तक लागू नहीं किया जायेगा जब तक की वे पर्याप्त कार्यवाही नही करते है।

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर साउथ ऐक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का डीप फेक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए सोशल मीडिया कंपनी को एडवाइजरी जारी की थी, जिसे एक बार फिर से दोहराया गया है। मंत्रालय की तरफ से इस तरह के मामले में तीन साल की सजा और 1 लाख रुपए जुर्माना लगाया जा सकता है।

Tags