Heavy Rainfall Alert: देश भर में एक्टिव हुआ Monsoon, School Holiday को लेकर UPDATE

Heavy Rainfall Alert, School Holiday Due To Heavy Rain News In Hindi: देश भर में मानसून एक्टिव होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार south-west monsoon राजस्थान, हरियाणा, पंजाब के कुछ और हिस्सों तथा चंडीगढ़ में आगे बढ़ गया है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है की अगले दो से तीन दिनों के दौरान राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष इलाको में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। 

 
heavy rainfall school holiday

Heavy Rainfall Alert, School Holiday Due To Heavy Rain News In Hindi: देश भर में मानसून एक्टिव होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार south-west monsoon राजस्थान, हरियाणा, पंजाब के कुछ और हिस्सों तथा चंडीगढ़ में आगे बढ़ गया है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है की अगले दो से तीन दिनों के दौरान राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष इलाको में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। 

इन राज्यों में हुई भारी बारिश 

मौसम विभाग के अनुसार चार से पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में मानसून सक्रिय हो सकता है। पिछले 24 घंटों में मेघालय, उत्तराखंड और गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक वर्षा हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसी प्रकार हरियाणा, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, त्रिपुरा और असम में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार वर्षा हुई। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, केरल, कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग इलाको में भारी बारिश का दौर जारी है। 

Heavy Rainfall School Holiday News

कई जगह भारी बारिश होते ही स्कूलों में छुट्टियों को लेकर फेक न्यूज़ चलने लगती है। जिससे छात्र एवं उनके अभिभावकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में छात्र व् उनके पेरेंट्स को सलाह दी जाती है की जब स्कूल एवं स्थानीय प्रशासन का ऑफिसियल सर्कुलर न आ जाये तब तक फेक न्यूज़ पर विश्वास न करें। और एतियात के लिए स्कूल एवं गवर्नमेंट बॉडीज के ऑफिसियल हैंडल्स में जुड़े रहें।  

Monsoon Forecast July 2024 

बता दें की भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने जुलाई में पूरे देश में मासिक वर्षा सामान्य से अधिक होने की संभावना व्‍यक्‍त की है। मौसम विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया की जुलाई के दौरान पूर्वोत्‍तर भारत के कई हिस्सों और देश के पश्चिमोत्तर, पूर्व और दक्षिण-पूर्वी प्रायद्वीपीय हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य और सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमोत्तर भारत के कुछ हिस्सों और मध्य भारत के आसपास के क्षेत्रों तथा दक्षिण-पूर्वी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के कई हिस्सों में मासिक न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।

आईएमडी ने जारी वेदर रिपोर्ट में साझा की किया है की, पश्चिमी तट को छोड़कर पश्चिमोत्‍तर भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। मध्य भारत, पूर्व और पूर्वोत्‍तर भारत और पश्चिमी तट के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

Tags