Tiger Shroff Attack: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला मामले में बड़ा अपडेट, राजस्थान के कोटा से 3 हमलावर गिरफ्तार

TigerShroff Attack Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में राजस्थान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को कोटा रेलवे स्टेशन से तीनों को पकड़ा है।
 
TIGER

Tiger Shroff Attack: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला मामले में बड़ा अपडेट, राजस्थान के कोटा से 3 हमलावर गिरफ्तार

TigerShroff Attack Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में राजस्थान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को कोटा रेलवे स्टेशन से तीनों को पकड़ा है।बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए हमला मामले में राजस्थान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सोमवार को कोटा से तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार कोटा रेलवे स्टेशन पर हमलावरों को दबोचा गया। बता दें कि रविवार शाम जुहू में तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ सात राउंड फायरिंग की थी।

सिटी पुलिस ने सुबह कोटा रेलवे स्टेशन से आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी मुंबई में वारदात को अंजाम देने के बाद ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे। लेकिन, ट्रेन के कोटा रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही पुलिस ने जाल बिछाकर तीनों हमलावरों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में से 2 हरियाणा और एक बिहार का बताया जा रहा है। पुलिस आरोपियों को थाने लेकर पहुंची। जहां पर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

हरियाणा और बिहार के रहने वाले है हमलावर

जानकारी के मुताबिक कोटा में पकड़े गए तीन हमलावर हरियाणा और बिहार के रहने वाले है। फूल सिंह और रेहान हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। वहीं, ऋतिक कुमार बिहार के बेगूसराय निवासी है। ये तीनों ही बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए मुंबई पहुंचे थे और वारदात के बाद ट्रेन से वापस दिल्ली लौट रहे थे, तभी कोटा में पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।

तीन बाइक सवार हमलावरों ने की थी फायरिंग

गौरतलब है कि मुंबई के जुहू में रविवार शाम बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर तीन बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की थी। अभिनेता के ड्राइवर फिरदौस और उनकी एक झलक पाने के लिए पास खड़े प्रशंसक योगेश चव्हाण (28) को गोली लगी थी। दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस के मुताबिक हमले में अभिनेता टाइगर श्रॉफ को कोई चोट नहीं आई है। टाइगर पुष्पा पार्क में एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने गए थे। वे शाम सात बजे वहां से निकलने की तैयारी कर रहे थे, तभी हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाया और फरार हो गए। हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के सदस्य अनिल पंडित और हरमन संधु ने ली है।

हमलावरों को टाइगर श्रॉफ के रूटीन की थी जानकारी

जांच एजेंसियों को आशंका है कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले टाइगर श्रॉफ की गतिविधियों की रेकी की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमलावरों ने टाइगर की गतिविधियों पर नजर रखी और उनके पुष्पा पार्क से कार की ओर जाने के दौरान फायरिंग की। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को टाइगर के रूटीन और उनकी गतिविधियों की जानकारी किसने दी थी।

Tags