एमपी के पन्ना में नहीं मिल रहा सिचाई के लिए पानी, किसानों ने जमकर किया प्रदर्शन

Panna News: पन्ना जिले में नगर के प्राचीन लोकपाल सागर तालाब से पुरुषोत्तमपुर,नारंगी बाग, जनकपुर,राजापुर,सुनहरा के किसान अपने अपने खेतों की सिंचाई के लिए इनदिनों पानी की मांग कर रहे हैं।

Panna News: जिसके के लिए किसानो ने 21 नवंबर को प्रशासन को ज्ञापन देकर जल्द लोकपाल सागर तालाब की नहर खोलने का अस्वासन किया था।लेकिन आज दिनांक तक प्रशासन ने नहर नही खोली है।जिससे नाराज किसानों ने सोमवार के दिन पन्ना पहदीखेड़ा रोड में जाम लगाकर जमकर प्रदर्शन किया एवं नारेबाजी की।साथ जल्द नहर खोले जाने की मांग की।

जानकारी के अनुसार किसानों ने लोकपाल सागर तालाब की नहर खेतों की सिंचाई के लिए न खोले जाने पर सोमवार को पन्ना पहाड़ीखेड़ा मार्ग के लोकपाल सागर तिराहे पर चक्का जाम लगाया।एवं किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया।चक्का जाम लगते ही 10 मिनट के अंदर पन्ना तहसीलदार अखिलेश प्रजापति व सिविल लाइन चौकी प्रभारी सरिता तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।जिन्होंने किसानो को अस्वासन देकर जाम खुलवाया।वहीँ 21 नवंबर को संबंधित गांव के किसानों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर लोकपाल सागर तालाब से पानी दिए जाने की मांग की थी।और उस ज्ञापन में 1 सप्ताह के अंदर निराकरण न होने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी।

लेकिन प्रशासन ने किसानों की मांग को नजरअंदाज कर दिया।जिससे नाराज किसानों ने सोमवार के दिन आंदोलन किया।पन्ना तहसीलदार अखिलेश प्रजापति ने किसानों से उनकी मांग पर अधिकारियों से बात कर जल्द निराकरण करवाने का अस्वासन देकर रास्ता खोलने की अपील की।जिसके बाद किसानों ने रास्ता खोल दिया। आधे घंटे के बाद सिंचाई विभाग के एसडीओ मौके पर पहुंचे।और उन्होंने किसानों से बातचीत की।किसानों का कहना था की पिछली बार की तुलना में इस वर्ष लोकपाल सागर तालाब में पानी अधिक है।और हम लोगों के खेतों को यदि पानी नहीं मिला तो खेती सूख जाएगी।किसानों के लिए ही यह सिंचाई का तालाब है।किसानों ने यह भी कहा कि हमें केवल तालाब का 2 फुट पानी मिल जाएगा।तो खेतों की सिंचाई हो जाएगी।जिसके बाद किसानों की बात सुनने के बाद तहसीलदार अखिलेश प्रजापति ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी कलेक्टर संजय मिश्रा को दी।और निराकरण के लिए 2 दिन का समय मांगा।फिर कहीं जाकर किसानों ने जाम खोला।

Updated On: 29 Nov 2022 10:19 AM GMT
Show Full Article
Next Story
Share it