
- Home
- देश
- मध्य प्रदेश-
- आगर मालवा
- अलीराजपुर
- अनूपपुर
- अशोकनगर
- बालाघाट
- बड़वानी
- बैतूल
- भिंड
- भोपाल
- बुरहानपुर
- चाचौड़ा
- छतरपुर
- छिंदवाड़ा
- दमोह
- दतिया
- देवास
- धार
- डिंडौरी
- गुना
- ग्वालियर
- हरदा
- इन्दौर
- जबलपुर
- झाबुआ
- कटनी
- खंडवा
- खरगोन
- मैहर
- मंडला
- मंदसौर
- मऊगंज
- मुरैना
- नागदा
- नर्मदापुरम
- नरसिंहपुर
- नीमच
- निवाड़ी
- पन्ना
- रायसेन
- राजगढ़
- रतलाम
- रीवा
- सागर
- सतना
- सीहोर
- सिवनी
- शहडोल
- शाजापुर
- श्योपुर
- शिवपुरी
- सीधी
- सिंगरौली
- टीकमगढ़
- उज्जैन
- उमरिया
- विदिशा
- खेल
- मनोरंजन
- टेक्नोलॉजी
- जॉब
- हेल्थ
- Home
- »
- मध्य प्रदेश »
- पन्ना »
- पीएम मोदी के हत्या के...
पीएम मोदी के हत्या के बयान को लेकर पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को पन्ना पुलिस ने गिरफ्तार किया
कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को पन्ना पुलिस ने उनके निज निवास से आज सुबह 7:00 बजे गिरफ्तार किया पुलिस उन्हें पवई थाने लेकर जा रही है,कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में विवादित बयान दिया था आज सुबह हुई गिरफ्तारी, हटा sdop वीरेंद्र बहादुर सहित भारी पुलिस बल की मदद से की गिरफ्तारी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हत्या के बारे में बात करने वाले कांग्रेस नेता राजा पटेरिया अब पुलिस के गिरफ्त में है। प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजा पटेरिया ने एक सभा में अपने कार्यकर्ताओं और लोगो को संबोधित करते हुए विवादित टिप्पणी की थी। जिसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया, वीडियो वायरल होने के बाद नेता खिलाफ बीजेपी के कई नेताओं ने केस दर्ज करने की मांग और केस दर्ज भी कराया। पुलिस ने उनके खिलाफ कार्यवाही करते हुए मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे हटा स्थित उनके निवास से गिरफ्तार कर थाने ले गई। बताया जा था है की राजा पटेरिया को पन्ना पवई थाना भेजा गया है। वही भाजपा नेताओं ने अब कांग्रेस पर हमला बोलना शुरू कर दिया है।
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बयाना की कड़ी निन्दा
बता दें कि राजा पटेरिया के बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि इस बयाना से यही पुष्टि होती है की कांग्रेस हिंसक विचार रखती है। इसी मानसिकता को देखते हुए लोग कांग्रेस को नही पसंद कर रहे है। तोमर ने कहा कि इस निंदनीय बयाना देने के लिए कांग्रेस को जरूर माफी मांगनी चाहिए, साथ ही मध्यप्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार भी चुप न बैठे इस घटना के बारे में जानकारी ले और कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे। वहीं, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भी इस बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सब इनकी पुरानी फितरत है, कोई नई बात नही है, यह लोग ऐसा करना हमेशा करते रहते है।
उन्होंने कहा, मोदी मौत का सौदागर'उन्होंने कहा
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी इससे पहले इस प्रकार का बयान दिया था जिसमे उन्होंने कहा था कि मोदी 'मौत का सौदागर' है। इतना ही नही जल्द ही वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी पीएम की तुलना 'रावण' से किया था। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि राजा पटेरिया का यह बयान कांग्रेस शासन के दौरान पंफती पीएम की 'हत्या की राजनीति' को दर्शाता है। उन्होंने यह कहा कि इन लोगो को समय समय पर जनता सबक सिखाया है, लेकिन इनको कोई समझ नही आ रहा है, और नाही सिख ले रहे है।
कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया कल प्रेस कांफ्रेंस कर दी सफाई
वीडियो वायरल होने के बाद कल ही कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वीडियो में सफाई देने का काम किया, जिसमें उन्होंने कहा कि मेरे उस बयान से प्रधानमंत्री मोदी की हत्या से तात्पर्य नहीं था, मेरे कहने का अर्थ यह था कि अगर महंगाई बेरोजगारी जैसे समस्याओं से दूर होना है तो उनकी सफाई करना जरूरी है। जिसे लोग गलत शब्द दे रहे हैं, लेकिन आज मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे पन्ना पुलिस ने उनके निवास से गिरफ्तार कर लिया और पवई थाने ले गई है।