T20 World Cup: साउथ अफ्रीका ने खोली पोल, अब जिम्बाब्वे के खिलाफ इन 2 मैच विनर्स को मैदान में उतारेंगे सूर्या!

South Africa vs India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। जानें कौन होगा बाहर और किसकी होगी टीम में वापसी।
 
India vs South Africa T20,  India Wins 8th T20 Series,  Tilak Varma Fifty,  Hardik Pandya Half Century,  Varun Chakravarthy 4 Wickets,  India vs South Africa 5th T20,  Team India Latest News Hindi,  IND vs SA T20 Series Result,  Indian Cricket Team News,  T20 Cricket News Hindi,

ICC पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के हाथों मिली 76 रनों की शर्मनाक हार ने भारतीय खेमे में हड़कंप मचा दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिली इस हार ने न केवल भारत के विजयी रथ को रोका, बल्कि सेमीफाइनल की राह को भी मुश्किल बना दिया है। इस हार के बाद अब कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव कड़े फैसले लेने के मूड में हैं।

​खबरों की मानें तो 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले अगले अहम मुकाबले में भारतीय प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव होना लगभग तय माना जा रहा है।

​1. अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन की एंट्री?

​भारतीय टीम की सबसे बड़ी चिंता उसकी ओपनिंग जोड़ी बनी हुई है। युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला इस वर्ल्ड कप में पूरी तरह खामोश रहा है। लगातार तीन बार 'डक' पर आउट होने के बाद, साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने केवल 15 रन बनाए। उनके इस प्रदर्शन और शॉट सिलेक्शन की दिग्गज क्रिकेटरों ने कड़ी आलोचना की है।

​टीम मैनेजमेंट अब संजू सैमसन को मौका देने पर विचार कर रहा है। संजू न केवल अनुभवी हैं, बल्कि स्पिन के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी शानदार है। अभिषेक शर्मा के फ्लॉप शो के बाद संजू को बतौर ओपनर या टॉप ऑर्डर बल्लेबाज शामिल कर टीम अपनी बल्लेबाजी को मजबूती देना चाहती है।

​2. वॉशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल की वापसी

​साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में टीम इंडिया ने अक्षर पटेल जैसे इन-फॉर्म ऑलराउंडर को बेंच पर बैठाकर वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया था। कोच का तर्क था कि प्रोटियाज टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की अधिकता के कारण सुंदर का ऑफ-स्पिन कारगार होगा, लेकिन यह दांव उल्टा पड़ गया। सुंदर न तो गेंद से विकेट चटका सके और न ही बल्ले से कोई योगदान दे पाए।

​भारतीय टीम अब अपने सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर अक्षर पटेल को वापस लाने के लिए तैयार है। अक्षर की वापसी से टीम को एक घातक स्पिन विकल्प के साथ-साथ निचले क्रम में एक मैच-फिनिशर भी मिलेगा।

​मध्यक्रम और स्पिन विभाग पर भी नज़र

​अहमदाबाद की पिच पर भारतीय बल्लेबाज स्पिन के जाल में फंसते नजर आए। मार्को यानसेन और केशव महाराज ने भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। शिवम दुबे ने 42 रनों की पारी खेलकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। ऐसे में टीम में कुलदीप यादव को शामिल करने की मांग भी उठ रही है, ताकि गेंदबाजी में और अधिक विविधता लाई जा सके।

Tags