Vivo X100 सीरीज कैमरा के साथ लॉन्च हुआ नया स्मार्टफोन,जानिए कीमत और खासियतें
चीनी टेक ब्रांड विवो ने अपने नए विवो X100 सीरीज को चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में विवो X100 और विवो X100 Pro शामिल हैं, जिनमें कर्ल्ड डिस्प्ले, पावरफुल कैमरा, और तेज चार्जिंग की विशेषताएं हैं।
यदि वीवो कंपनी के द्वारा पेश की गई शानदार सीरीज के बारे में आप पूरी जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में हमारे द्वारा आपको पूरी जानकारी दी गई है तो आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
विवो X100 Pro की खासियतें
दोस्तों अब हम आपको इस शानदार सीरीज की कुछ खास खासियत है बताने वाले हैं जो कि इसे अन्य स्मार्टफोन सीरीज से बेहतर औरलाजवाब बनाने में मदद करती हैं।तो चलिए जानते हैं।
डिज़ाइन और डिस्प्ले:दोस्तों यदि डिस्प्ले की बात की जाए तो इसमें एंड्रॉइड 14 और OriginOS 4 के साथ, 6.78 इंच का AMOLED 8T LTPO कर्ल्ड डिस्प्ले दिया गया है।यह डिस्प्ले120Hz रिफ्रेश रेट और 3000nits तक की पीक ब्राइटनेस के साथ पेश किया गया है।
प्रोसेसिंग पॉवर:इस स्मार्टफोन में आपको काफी बढ़िया प्रोसेसर दिया जा रहा है।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity प्रोसेसर, 16GB तक LPDDR5 रैम, और G720 GPU के साथ पेश किया गया है।
कैमरा:अब यदि कैमरा की बात करें तो इसमें Zeiss ब्रैंडिंग के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP वाइड एंगल, और 50MP Zeiss APO सुपर टेलीफोटो कैमरा भी दिया गया है।
इतना ही नहीं इसी के साथ इस स्मार्टफोन में 32MP सेल्फी कैमरा, OIS सपोर्ट के साथ पेश किया गया है।
बैटरी और चार्जिंग:बैटरी की बात करें तो कंपनी के द्वारा इस स्मार्टफोन में 5400mAh बैटरी, 100W वायर्ड, और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जा रहा है।कंपनी यह दावा करती है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह 24 से 36 घंटे तक आसानी से स्मार्टफोन को पावर प्रदान कर सकती है।
Vivo X100 कीमत
दोस्तों अब यदि कीमत की बात करें तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विवो X100 Pro की शुरुआती कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के लिए 4,999 युआन (करीब 56,500 रुपये)रखी गई है।इसी के साथ विवो X100 की शुरुआती कीमत: 16GB रैम और 1TB स्टोरेज वेरियंट के लिए 5,099 युआन (करीब 58,000 रुपये)रखी गई है।
कंक्लुजन
यह नया विवो X100 सीरीज उन उपभोक्ताओं के लिए है जो एक पॉवरफुल कैमरा सिस्टम और तेज चार्जिंग की तलाश में हैं। इसमें नवीनतम तकनीकी विशेषताएं हैं और कैमरा में Zeiss का समर्थन है, जो उपभोक्ताओं को एक उत्कृष्ट अनुभव देने का वादा करता है। इन फोनों की चीन के अलावा अन्य बाजारों में लॉन्च होने की जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।
