बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघिन को मौत के घाट उतारने वाले 2 आरोपियों को वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया गिरफ्तार

Bandhavgarh Tiger Reserve: शासन चाहे लाख दावे क्यों न कर लें लेकिन आज भी वन में वन्यजीवों के ऊपर संकट मंडरा रहा है जिसकी वजह से लोग अभी भी शिकार कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया था जहां वन्य जीव बाघिन का कुछ लोगों ने शिकार किया था।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जिस पर एक व्यक्ति को वन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया था, बाकी 2 लोग फरार बताए गए थे लेकिन वन विभाग ने कड़ी मशक्कत करते हुए आखिरकार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले घुंघुटी

परिक्षेत्र में बाघिन के शिकार के आरोपी हरि सिंह को वन विभाग की टीम ने पूछताछ कर गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद दो आरोपियों को वन विभाग की टीम ढूंढ रही थी जहां से आज दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

वही वन परीक्षेत्र अधिकारी अर्जुनसिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के नाम मे पहले आरोपी मनीष सिंह है और दूसरा राम लखन दोनों निवासी ओदरी के बताए जा रहे हैं। साथ ही दोनों के कब्जे से एक तार खूंटी व बांस भी जप्त कर लिया गया है जिससे उन्होंने शिकार किया था।

Show Full Article
Next Story
Share it