Umaria MP News: उमरिया जिले के शाहपुरा मार्ग में हुआ भीषण सड़क हादसा तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने मारी बाइक सवार को ठोकर, 1 की मौत 1 घायल

Umaria MP News: उमरिया जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत शाहपुरा मार्ग में उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया जब एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने एक बाइक सवार को ठोकर मार दी जिसकी वजह से एक वक्त घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई तो वही दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Umaria MP News: मिली जानकारी के अनुसार अपने घर जा रहे बाइक सवार व्यक्ति अचानक अनियंत्रित हो गए सामने से आ रही चार पहिया वाहन ने उसे ठोकर मार दी है।

वहीं पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि कोतवाली थाना अंतर्गत शहपुरा मार्ग पर सड़क हादसे में इंद्रभान पिता मंगल सिंह गोंड उम्र 40 वर्ष निवासी डोगरगवा के मौत की खबर है। साथ ही बाइक में दूसरे सवार सुखसेन सिंह गम्भीर बताए जा रहे है। जिन्हें घटना के बाद 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया जा रहा है।

पूरी घटना बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे की है जहा हुए इस सड़क हादसे को लेकर बताया जाता है कि ये दोनों बाइक सवार उमरिया से ग्रह ग्राम डोंगरगवा जा रहे थे। तभी शहपुरा मार्ग स्थित कुर बाबा के करींब विपरीत मार्ग से आ रहे अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी,जिस घटना में इंद्रभान सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई वही सुखसेन गम्भीर रूप से घायल बताए जा रहे है।सूत्रों की माने तो हादसा कारित कर अज्ञात चार पहिया वाहन मौके से भाग गया है।

Show Full Article
Next Story
Share it