MP Umaria News: मैं मुख्यमंत्री था, मैं भी सौदा कर सकता था, पर हमने कुर्सी के लिए सौदा नही किया: पूर्व CM कमलनाथ

MP Umaria News: उमरिया में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित जनाक्रोश रैली में शामिल हुए कमलनाथ।

MP Umaria News: उमरिया की पहचान वन और कोयले की खदानों से रही है,अन्य प्रदेश के लोग यहाँ रोजगार के लिए आते थे,पर आज यहां मजदूरों का पलायन हो रहा है,भारी संख्या में बेरोजगारी है।बुधवार को मुख्यालय स्थित नए बस स्टैंड में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित जनाक्रोश रैली में भगवान बिरसा मुंडा को प्रणाम कर पूर्व मुख्यमंत्री एवम प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने उद्बोधन में कही।

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में चुनाव एक उत्सव होता है,चुनाव में किसानों की समस्या, बेरोजगारी,पलायन जैसे मुद्दे तो है पर आज सबसे बड़ा मुद्दा देश की संस्कृति को बचाने का मुद्दा है,कांग्रेस की संस्कृति एक दूसरे को जोड़ने की रही है,उन्होंने कहा कि विश्व मे ऐसा कोई देश नही है जहाँ इतनी जातियां हो,इतनी भाषाएं हो,इतने त्यौहार हो,इतने देवी देवता हो,यही विभिन्नता और अनेकता है,जो हम सभी को तिरंगे झंडे के नीचे खड़े रखा है।

बाबा साहब ने हमे संविधान दिया,संविधान बनाने से पहले कितनी चुनोतियाँ थी,पर ये जब बना तो विश्व के क़ई देशों ने इसी संविधान की नकल की।उद्बोधन में उन्होंने बिना नाम लिए भाजपा पर दंश कसते हुए कहा कि अगर संविधान गलत हाथों में चला जाए,जोड़ने की संस्कृति खतरे में आ जाये,तो क्या होगा,2023 चुनाव में दूसरे मुद्दे के अलावा देश की संस्कृति को बचाना भी कांग्रेस का प्रमुख मुद्दा है।

उन्होंने आगे कहा कि 15 साल बाद वर्ष 2020 के दिसंबर माह में कांग्रेस की सरकार बनी,इस दौरान प्रदेश क़ई चुनौतियों से गुज़र रहा था,खास तौर से किसानों की आत्महत्या,बेरोजगारी,भ्र्ष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार जैसे क़ई ज्वलंत मुद्दे में प्रदेश एक नम्बर पर रहा है।कांग्रेस ने अपनी नीति और नीयति को कायम रख प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए सबसे पहले कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने मजबूत फैसला लेते हुए 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया।दूसरी किश्त में और भी किसान थे,पर भाजपा सरकार ने विधायको की खरीद फरोख्त कर सरकार गिरा दी, उन्होंने कहा कि मैं भी मुख्यमंत्री था,हम भी चाहते तो सौदा कर लेते पर हमने कुर्सी के लिए सौदा नही किया।

जहाँ नदी न हो,वहाँ भी पुल की घोषणा करने में माहिर है शवराज सिंह

20 मिनट के उद्बोधन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर दंश कसते हुए कहा कि शिवराज सिंह ने बीते वर्षों में 20 हजार से अधिक घोषणाएं की है,जहाँ नदी न हो वहां भी पूल की घोषणा करने से नही चूकते,बिना झूट बोले इनका खाना भी हज़म नही होता।उन्होंने विकास यात्रा को निकास यात्रा का नाम देते हुए कहा कि शिवराज सिंह अच्छे कलाकार है इन्हें मुंबई जाकर एक्टिंग वगैरह में हिस्सा लेकर प्रदेश का नाम रौशन करना चाहिए।

इस दौरान श्री नाथ मोदी सरकार पर भी जमकर बरसते,उन्होंने कहा कि इंदिरा सरकार ने कोयला खदानों को राष्ट्रीकृत किया था,मोदी सरकार निजीकरण कर रही है,प्रदेश के युवा बेरोजगार है

उन्हें काम चाहिए पर मोदी सरकार उपक्रमो को निजीकरण कर बेरोजगारी को बढ़ावा दे रही है।जनाक्रोश रैली में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के अलावा अजय सिंह(राहुल भैया),डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम,पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्दे लाल सिंह मार्को,सहित जिले एवम दूसरे जिलों से आये हजारों की तादात में कांग्रेस जंन एवम गणमान्य नागरिक जंन मौजूद रहे।जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित जनाक्रोश रैली में हजारों की तादात में कांग्रेस जनों ने शहर में जुलूस निकाला,दोपहर करीब 11 बजे रैली सर्किट हाउस पहुंची,जहाँ कमलनाथ ने प्रेस कांफ्रेंस में हिस्सा लिया, तदुपरांत सामुदायिक भवन में आयोजित मण्डलम सेक्टर की बैठक में शामिल हुए, फिर करींब 12 बजे नए बस स्टैंड में आयोजित जनाक्रोश रैली कार्यक्रम में शरीक होकर अपना सारगर्भित उद्बोधन दिया है।

Show Full Article
Next Story
Share it