MP विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने किया उमरिया का नव निर्माणाधीन भाजपा कार्यालय का निरीक्षण

Umaria MP News: उमरिया का कार्यालय कार्यकर्ता और कार्यक्रम संगठन विस्तार के केंद्र हैं :गिरीश गौतम

Umaria MP News: भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है संगठन को अनवरत रूप से गति देने के लिए कार्यालय कार्यक्रम और कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है मध्यप्रदेश विधानसभा के यशस्वी अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम जी ने उमरिया सर्किट हाउस में भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे की अध्यक्षता में जिला भाजपा की बैठक ली बैठक में माननीय विधानसभा अध्यक्ष महोदय ने सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए।

विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ बूथ जाकर सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं से आमजन को अवगत कराते हुए संगठन को सशक्त करें साथ ही व्यक्ति के व्यक्तित्व के निर्माण से समाज का निर्माण होता है और स्वस्थ समाज में ही स्वस्थ राजनीति पल्लवित और पोषित होती हैl बैठक के उपरांत बैठक के उपरांत अध्यक्ष महोदय ने स्पीकर महोदय ने नवीन निर्माणाधीन जिला भाजपा कार्यालय का निरीक्षण भाजपा जिला अध्यक्ष पूर्व सांसद ज्ञान सिंह बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह की उपस्थिति में भरौली जाकर किया l

गौतम जी ने कार्यालय को कार्यकर्ताओं के काम का केंद्र बताया साथ ही अध्यक्ष महोदय ने संगठन और विचार को आगे बढ़ाने के लिए कार्यालय के महत्व पर जोर दियाl कार्यालय निरीक्षण करते समय भाजपा जिला अध्यक्ष बांधवगढ़ विधायक पूर्व एवं भाजपा जिला संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहेl भाजपा जिला अध्यक्ष बताया कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव 2023 अपने स्वयं के नए कार्यालय से चुनाव का आगाज करेगी l निश्चित ही हम सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिला भाजपा उमरिया का दिव्य और भव्य कार्यालय बनकर तैयार होगा l आज कार्यालय निरीक्षण कार्यक्रम में भाजपा नेता धनुषधारी सिंह चंदेल दीपक छतवानी अर्जुन सिंह सैयाम सुमित गौतम नरेंद्र सिंह बृजेश उपाध्याय विनय मिश्रा कमलेश गुप्ता पंकज तिवारी संतोष सिंह नीरज चंदानी सुंदर यादव नागेंद्र पटेल रविकांत गौतम कमलेश गुप्ता एवम भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता उपास्थित रहे।

Show Full Article
Next Story
Share it