
- Home
- देश
- मध्य प्रदेश-
- आगर मालवा
- अलीराजपुर
- अनूपपुर
- अशोकनगर
- बालाघाट
- बड़वानी
- बैतूल
- भिंड
- भोपाल
- बुरहानपुर
- चाचौड़ा
- छतरपुर
- छिंदवाड़ा
- दमोह
- दतिया
- देवास
- धार
- डिंडौरी
- गुना
- ग्वालियर
- हरदा
- इन्दौर
- जबलपुर
- झाबुआ
- कटनी
- खंडवा
- खरगोन
- मैहर
- मंडला
- मंदसौर
- मऊगंज
- मुरैना
- नागदा
- नर्मदापुरम
- नरसिंहपुर
- नीमच
- निवाड़ी
- पन्ना
- रायसेन
- राजगढ़
- रतलाम
- रीवा
- सागर
- सतना
- सीहोर
- सिवनी
- शहडोल
- शाजापुर
- श्योपुर
- शिवपुरी
- सीधी
- सिंगरौली
- टीकमगढ़
- उज्जैन
- उमरिया
- विदिशा
- खेल
- मनोरंजन
- टेक्नोलॉजी
- जॉब
- हेल्थ
- Home
- »
- मध्य प्रदेश »
- उमरिया »
- एमपी के उमरिया जिले...
एमपी के उमरिया जिले में नवजात को जिला अस्पताल के रसोईघर में छोड़कर चली गई अज्ञात महिला
Umaria MP News: उमरिया के जिला अस्पताल में एक नवजात शिशु को अज्ञात महिला टीवी कैमरे में लाल साड़ी पहने मुंह बांधे महिला हुई कैद,अस्पताल प्रबंधन ने एसएनसीयू वार्ड में रखकर नवजात का शुरू किया उपचार, नवजात की हालत स्वस्थ,उमरिया जिले में नवजात को फेंकने की यह चौथी घटना।

Umaria MP News: उमरिया के जिला चिकित्सालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रसोईघर के समीप कपड़े में लिपटे एक नवजात शिशु के रोने-बिलखने की आवाज सुनाई दी,मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने सोचा कि इसकी मां यहीं कहीं आसपास होगी लेकिन जब काफी देर पूछताछ करने पर कोई सामने नही आया तो अस्पताल प्रबंधन को इसकी सूचना दी गई l
अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल मौके पर पंहुचकर बच्चे को अपने कब्जे में लिया और शिशु गहन चिकित्सा इकाई में रखकर उसका उपचार और देखभाल शुरू कर दी है,अस्पताल प्रबंधन ने जब परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें एक महिला जो लाल साड़ी पहने थी और मुंह ढके हुई थी l
नवजात को लेकर काफी देर तक परिसर में घूमी और रसोईघर के समीप बच्चे को रखकर चली गई,चिकित्सको के मुताबिक नवजात औसत वजन से कम का है फिर भी उसका स्वास्थ्य अच्छा बना हुआ है,उचित देखभाल उपरांत नवजात को शिशु गृह शहडोल शिफ्ट किया जाएगा,बता दें उमरिया जिले में बीते एक साल में नवजात को फेंकने की यह चौथी घटना है।